देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंडः नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी से राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर आई है। देशभर के सभी राज्यों में उत्तराखंड को प्री ऑथराइजेशन में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। पुणे में आयाजित चिंतन शिविर में एसएचए उत्तराखंड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने यह एवार्ड ग्रहण किया।
बता दें कि एनएचए की ओर से आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के उपचार के अनुमोदन हेतु टर्न एराउंड टाइम टैट की व्यवस्था दी गई है। टैट के मानकों में अस्पताल से उपचार की पूर्व स्वीकृति का आवेदन किया जाता है। इसमें एनएचए ने छह घंटे के अंदर ऑटो अप्रुव की व्यवस्था की है। लेकिन मरीज को तुरंत उपचार मिल सके इसके लिए निर्धारित अवधि से पूर्व ही अनुमोदन का प्रावधान है। एसएचए उत्तराखंड ने अस्पतालों से उपचार हेतु आए प्री ऑथराइजेशन को ससमय अनुमोदन देने में प्रथम स्थान पाया है। इस उपलब्धि हेतु मुख्यकारी अधिकारी ने एसएचए की पूरी टीम को बधाई दी है। चिंतन शिविर में एसएचए की निदेशक क्लेम डा सरोज नैथानी भी मौजूद रही।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणः प्री ऑथराइजेशन में उत्तराखंड देशभर में टॉप

More Stories
मुख्य सचिव ने बजरंग सेतु और हिलान्स हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 213 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति
सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, डीएम ने विभागों को दी कड़ी हिदायत