May 30, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

देहरादून। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में रुझान आने के बाद कांग्रेस ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बंगाल के चुनाव नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बदलाव प्रकृति का शाश्वत नियम है। यही बदलाव आगामी चुनाव में उत्तराखंड में होने जा रहा है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि बदलाव लोकतंत्र से परे नहीं है, इसलिए निश्चित रूप से लोकतंत्र में बदलाव होना है और यही हुआ भी है। उन्होंने कहा कि सुदूर दक्षिण के केरल में 10 साल के शासन में एक नया शासन आ सकता है, तो फिर हमारे उत्तर भारत के महत्वपूर्ण राज्य उत्तराखंड में भी इसी आस के साथ परिणाम को देख रहा हूं।
उन्होंने कहा कि बंगाल में जो स्थिति थी, उसके अनुसार कांग्रेस पार्टी ने कभी वहां पर सरकार बनाने की बात नहीं की. हालांकि कांग्रेस पार्टी को असम के नतीजे पर गौर करने की जरूरत है, लेकिन बंगाल के बारे में हमने कुछ कहा ही नहीं है। गोदियाल ने कहा कि इसलिए बंगाल चुनाव पर वो कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते हैं। गणेश गोदियाल ने कहा कि वो समग्र रूप से अपवाद रूप में असम को छोड़कर बाकी के चार राज्यों से आए चुनावी नतीजों से इस बात से संतुष्ट हैं कि बदलाव प्रकृति का नियम है और यदि सुदूरवर्ती केरल में बदलाव की बयार बह सकती है तो फिर हमारे इस महत्वपूर्ण राज्य उत्तराखंड में भी बदलाव होने जा रहा है।