देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज एवं पद्मश्री स्वर्गीय जसपाल राणा के देहरादून स्थित आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत जसपाल राणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की कामना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पद्मश्री से सम्मानित जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्ट उपलब्धियों से न केवल देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया, बल्कि उत्तराखण्ड को भी एक विशिष्ट पहचान दिलाई। खेल जगत में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा का निधन भारतीय खेल जगत एवं उत्तराखण्ड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा स्थापित आदर्श और खेलों के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। प्रदेशवासियों के हृदय में उनका योगदान सदैव अमिट रहेगा।
जसपाल राणा के निधन पर संवेदनाएं प्रकट करने उनके आवास पहुंचे मंत्री जोशी, परिजनों से मुलाकात की

More Stories
बुक्सा जनजाति की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्रः सुबोध उनियाल
भाजपा पीड़ित परिवार के साथ, नहीं बख्शे जायेंगे कार्यकर्ता के हत्यारेः भट्ट
मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण