नयी दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यह कहते हुए भाजपा पर प्रहार किया कि विधानसभा चुनाव वाले राज्य गुजरात के लिए घोषणापत्र के साथ सामने नहीं आकर उसने राज्य के लोगों के प्रति ‘अविश्वसनीय अनादर’ दर्शाया है। राज्य में नौ दिसंबर को पहले चरण में 89 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। दूसरा चरण का मतदान 14 दिसंबर को है।
गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा ने गुजरात के लोगों के प्रति अविश्वसनीय अनादर दर्शाया है। प्रचार अभियान खत्म हो गया लेकिन लोगों के लिए अब तक घोषणापत्र का उल्लेख नहीं है। गुजरात के भविष्य के प्रति कोई दृष्टि या विचार सामने नहीं रखे गये।’’ कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘जुमले का इस्तेमाल करना ही उसका (भाजपा का) घोषणापत्र है।”

More Stories
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच
नवनियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारीः सीएम
दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी