रुड़की : झबरेड़ा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। अभीतक आरोपी करीब चालीस लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं।
झबरेड़ा पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को उस वक्त पकड़ जब ये ठगी का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 एटीएम और 6 हजार की रकम बरामद की है। आरोपी उत्तरप्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में अब तक करीब 40 लोगों से ठगी कर चुके हैं। विभिन्न थानों में इन पर कई मुकदमे भी दर्ज हैं। वहीं दोनों की पहचान रवि निवासी मोहनपुरा, जिला सहारनपुर और श्रवण कुमार निवासी आलमगीरपुर थाना चरथावल के रूप में हुर्इ है। फिलहाल, पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

More Stories
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच
नवनियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारीः सीएम
दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी