देहरादून : जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए उत्तराखंड के लाल शहीद हवलदार राकेश चंद्र का पार्थिव शरीर मंगलवार को देहरादून पहुंचेगा।
आतंकियों से लोहा लेते वक्त हवलदार राकेश शहीद हुए थे, जिनका शव सोमवार की रात बरामद कर लिया गया था। बताया गया कि मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे शहीद का शव जम्मू एयरपोर्ट से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट भेजा जाएगा।
बता दें कि 6 महर यूनिट के हवलदार राकेश चंद्र मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के संकर गांव के रहने वाले थे।

More Stories
लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
दून विश्वविद्यालय के थिएटर विभाग से जुड़े दो कलाकारों को वाईयूसीए में सम्मानित किया गया