June 19, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

प्राइवेट बस ने बच्ची को कुचला, मौत

(गिरिजा शंकर अग्रवाल द्वारा)
कोंच (जालौन)। कोंच में नदीगांव रोड के बाबू पैलेस चैराहा के पास आज शाम एक प्राईवेट बस ने 12 वर्षीय अज्ञात बच्ची को कुचल डाला। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
बच्ची की मौत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने राम श्याम ट्रेवल्स की उक्त प्राईवेट बस पर पथराव किया, जबकि बस चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पुलिस फोर्स पहुंची व स्थिति पर नियंत्रण बनाने की कोशिश की गई जिसमें पुलिस के साथ भी लोगों की तीखी नोंकझोंक हो गई।