उत्तराखण्ड त्यौहार

उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर किया गोलज्यू महोत्सव का शुभारंभ

नैनीताल/देहरादून। कुमांऊ क्षेत्र में न्याय के देवता के रूप में सिद्धि प्राप्त गोलज्यू देवता में घोड़ाखाल स्थित मंदिर के समीप गोलज्यू महोत्सव के दूसरे दिन उपनिदेशक सूचना विभाग योगेश मिश्रा व लोक गायक प्रहलाद सिंह मेहरा ने संयुक्त रूप से दी प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।
दो दिवसीय कार्यक्रम में गढ़वाल, कुमांऊ के साथ-साथ देश के विभिन्न प्रान्तों के साथ नेपाल की संस्कृति पर आधारित संास्कृतिक कार्यक्रमों का श्रद्धालुओं ने भरपूर आनन्द लिया। समारोह में आकाशवाणी की लोक गायिका लता कुंजवाल व कविता जोशी ने संस्कार गीत शगुन आंखर प्रस्तुत किया।
अपने सम्बोधन में उपनिदेशक योगेश मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति को समूचे विश्व में आदर के साथ पसंद किया जाता है। हमारे देश की संस्कृति लोगों को आत्मशांति के लिये प्रेरित करती है तथा राष्ट्रीय एकता की प्रतीक है। समारोह की आयोजक संस्था उत्तरांचल लोक कला एवं साहित्य संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष जुगल किशोर पटेशाली ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उद्घोषक हेमन्त बिष्ट व लोक गायक प्रमोद मेहरा को शाल उढ़ा कर सम्मानित किया गया। समारोह में कविता जोशी, हिमांशु जोशी, आन सिंह मटियाली, हेमा हरवोला प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related posts

हमें गर्व है कि देश की बागडोर मजबूत हाथों मेंः महाराज

Anup Dhoundiyal

पहली बार में एवरेस्ट फतह करने वाले विक्रांत उनियाल ने स्पीकर ऋतु खंडूड़ी से की भेंट

Anup Dhoundiyal

आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Anup Dhoundiyal

Leave a Comment