देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल कल दिनांक 16 अप्रैल को सी पी ए इंडिया रीज़न से संबंधित बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली रवाना होंगे।
ग़ौरतलब है कि सी पी ए इंडिया रीजन को चार ज़ोन में बाँटा गया है जिसमें उत्तराखंड राज्य पहले जोन का सदस्य है ।पहले जोन की तीन सदस्यीय समिति में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल सदस्य नामित है
दिल्ली लोक सभा में सीपीए इंडिया रीज़न की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन द्वारा बैठक में सीपीए इंडिया रीज़न के भविष्य में होने वाली गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सभी चारों जोन के नामित सदस्य शामिल होंगे।

More Stories
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
ज्योलिकोट, नैनीताल दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक