देहरादून। उत्तराखण्ड के चमोली जनपद की थराली विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है जिसके अनुसार 28 मई को मतदान सम्पन्न होगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 3 मई को उपचुनाव हेतु अधिसूचना जारी कर दी जायेगी। दस मई तक नामांकन, 11 मई को नामांकन पत्रों की जांच, 14 मई तक नाम वापसी, 28 मई को मतदान जबकि 31 मई को मतगणना की जायेगी। इस उपचुनाव में ई0वी0एम0 के साथ-साथ वी.वी.पैट का भी प्रयोग किया जायेगा।
News Portal

More Stories
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
ज्योलिकोट, नैनीताल दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक