राजनीतिक

कई राज्यों के उपचुनाव परिणाम आज, कैराना समेत लोस की चार और विस की 10 सीटों के आएंगे नतीजे

 नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों में लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम गुरुवार को आएंगे। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। लोकसभा की जिन सीटों पर सबकी नजर है, उनमें उत्तर प्रदेश की कैराना के अलावा महाराष्ट्र की पालघर सीट अहम है। कैराना सीट राजनीतिक पार्टियों के लिए काफी अहम है। यहां भाजपा के खिलाफ विपक्ष एकजुट है। कैराना लोकसभा उपचुनाव में 14 प्रत्याशियों में से एक लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन के रालोद को समर्थन देने के बाद अब चुनाव मैदान में 13 प्रत्याशी रह गए हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी मृगांका सिंह व महागठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन में है।

गौरतलब है कि सोमवार को हुए उपचुनाव में ईवीएम में खराबी को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला था। सपा नेता रामगोपाल यादव और रालोद प्रमुख अजित सिंह चुनाव आयोग से शिकायत करने पहुंच गए थे। वहीं भाजपा ने भी ईवीएम मशीनों के ब्रेकडाउन होने को गंभीर मामला बताया था।

इन उपचुनावों के आएंगे नतीजे

-उप्र की कैराना लोस और नूरपुर विस सीट

-बिहार की जोकीहाट विस

-झारखंड की सिल्ली व गोमिया विस सीट

-उत्तराखंड की थराली विस सीट

-पश्चिम बंगाल की महेशतला विस सीट

-महाराष्ट्र की दो लोस सीटों पालघर और भंडारा-गोंडिया -नगालैंड लोकसभा सीट

-पंजाब की शाहकोट विस।

Related posts

आम आदमी पार्टी कार्यालय पर आप कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास

Anup Dhoundiyal

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी, भाजपा विधायकों के विरुद्ध हाईकोर्ट को शिकायत

News Admin

चिदंबरम ने Rafale Deal फाइल को लेकर ली चुटकी, बोले- ‘लगता है चोर ने दस्तावेज लौटा दिए’

News Admin

Leave a Comment