रुद्रप्रयाग: जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में उत्तराखंड निवासी सेना का एक जवान शहीद हो गया। जवान रुद्रप्रयाग जनपद के कबिल्ठा गांव का निवासी था।
आज सुबह जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में सुरक्षा बलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ हुई। इसमें सेना के जवानों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया, वहीं इस ऑपरेशन में सेना का एक जवान शहीद हो गया।
यह जवान उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के कबिल्ठा गांव का रहने वाला था। इसकी पहचान मानवेंद्र के रूप में हुई। सेना के जवान शहीद का पार्थिव शरीर के लेकर वहां से रवाना हो गए हैं। आज शाम तक शहीद का पार्थिव शरीर के गांव पहुंचे की उम्मीद है।

More Stories
सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार व आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण को लेकर सीएम ने की समीक्षा बैठक
मुख्य सचिव ने कुंभ से संबंधित कार्यों के शासनादेश शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश
“गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत पीएम, राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं सीएम को सौंपा गया ज्ञापन