April 21, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

Box Office: 100 करोड़ की तरफ बढ़ती मणिकर्णिका, इतना है फासला

मुंबई। कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झांसी की रफ्तार कुछ इस प्रकार है कि यह 100 करोड़ की तरफ बढ़ रही है। इस सप्ताह यह रफ्तार धीमी जरूर हुई लेकिन इस वीकेंड में फिल्म से उम्मीदे हैं। शुक्रवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ रूपए अपनी झोली में डाले। इस प्रकार फिल्म की कुल कमाई 85 करोड़ 80 लाख रूपये हो गई है।

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी 100 करोड़ की तरफ बढ़ रही है। शुक्रवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ की कमाई की। मणिकर्णिका ने पहले सप्ताह में 61 करोड़ 15 लाख , दूसरे सप्ताह 23 करोड़ 40 लाख रूपए की कमाई की थी। फिल्म ने रिलीज के पांचवे दिन 50 करोड़ का आंकड़ा और 10वें दिन 75 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। अब फिल्म की कुल कमाई 85.80 करोड़ रुपये हो गई है। 100 करोड़ी फिल्म बनने के लिए महज 15 लाख रूपये की कमाई और करना है। चूंकि, शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में इजाफा होता है तो कयास लगाए जा रहे हैं कि दो दिनों में फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है।

आपको बता दें कि, मणिकर्णिका ने 8 करोड़ 75 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी। फिल्म को पहले पांच दिन में 50 करोड़ और उसके अगले पांच दिनों में 26 करोड़ के आसपास की कमाई हुई है। मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झाँसी को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु के डब वर्जन के साथ रिलीज़ किया गया l फिल्म देश में शुरुआत में 3000 और ओवरसीज में 700 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गयाl

110 करोड़ रूपये की लागत(प्रचार खर्च छोड़ कर) से बनी मणिकर्णिका की कहानी बाहुबली के लेखक के वी विजयेंद्र प्रसाद ने इस फिल्म की कहानी लिखी है और राधाकृष्ण जगरलमुडी यानि कृष ने भी इस फिल्म का निर्देशन (बीच में छोड़ कर चले जाने के कारण कंगना ने कमान संभाली) किया है।फिल्म में अतुल कुलकर्णी ने तात्या टोपे, जिशु सेनगुप्ता ने गंगाधर राव, डैनी डेन्जोंपा ने गुलाम गौस खान, सुरेश ओबराय ने पेशवा बाजीराव, वैभव तत्ववादी ने पूरण सिंह और ताहेर शब्बीर ने संग्राम सिंह के रोल किया है। इस फिल्म में कंगना के बाद सबसे महत्वपूर्ण किरदार झलकारी बाई का है, जिसे अंकिता लोखंडे ने निभाया है। मिष्टी चक्रवर्ती, काशीबाई बनी हैंl उन्नति देवरा, प्रिया गमरे, स्वाति सेमवाल, निहार पंडया और मोहम्मद जीशान अयूब ने अहम् रोल निभाया है।