पौड़ी-जिले में रुक-रुक बारिश जारी है। धुमाकोट में रविवार को मूसलाधार बारिश होती रही। बारिश से जिले के 1 मुख्य जिला मोटरमार्ग सहित 13 मोटरमार्गों पर यातायात ठप पड़ा हुआ है। मोटरमार्ग पर जगह-जगह मलबा गिरने और पुश्ता टूटने से यातायात बंद पड़ा हुआ है। रविवार को जिले के मुख्य जिला मार्ग चौबट्टाखाल-गवाणी-पोखड़ा के साथ ही धार का महरगांव, किमगडी संपर्क मार्ग, कोट मल्ला-कुलासू, किन्सुर-कांडी, सौंड-गजेली, मजराबैंड से अपोला सेरा, धुमाकोट-पिपली, लिस्टखेत-खाल्यूडांडा, हल्दूखाल-नैनीडांडा, नोडखाल-नांद-सिगटाली, देवलसैंण-कफल्ड़, स्योली डाटपुल से मल्ली स्योली झरेउ किमोली भैंसवाडा मोटरमार्ग पर यातायात बंद पड़ा हुआ है।
More Stories
गंगा में डूबे तीन लोगों के शव एसडीआरएफ ने किये बरामद
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये
राज्यपाल ने अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्रों में मिलकर कार्य करने का आग्रह किया