प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मंगलवार को उनके 55 साल पूरे होने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उनके दीर्घायु रहने और स्वस्थ जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने शाह को ट्वीट के जरिए बधाई दी। प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे।
55 साल के हुए गृह मंत्री अमित शाह, पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

More Stories
जैनी प्रकरण को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक का हरक सिंह रावत पर तीखा हमला
बजरंग दल कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर बवाल, एसएसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
दून पुलिस ने छठ पूजा के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान