उत्तराखंड की उच्च हिमालय में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। केदारनाथ धाम समेत अन्य ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी हुई। केदारनाथ धाम के आसपास के पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 29 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम साफ है, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरवट दर्ज की गई है।
देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मसूरी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19.3 व 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दीपावली के पटाखों के धुएं और अरब सागर में उठे सुपर साइक्लोन के प्रभाव से छाई धुंध का असर उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखा जा रहा हैं।
नई टिहरी में मौसम ने बदली करवट, ठंडी हवा से परेशानी
मौसम का मिजाज बदलते ही लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। रविवार सुबह कुछ देर के लिए धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इसके साथ ही सुबह और शाम के समय चलने वाली ठंडी हवा से लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, जबकि रात्रि के समय न्यूनतम तापमान में भी गिरावट से कड़कड़ाती ठंड का अहसास होने लगा है।

More Stories
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की समस्याएं सुनी, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण
रेडियो आज भी जनसंवाद, जनजागरूकता और सामाजिक चेतना का प्रभावी माध्यमः सीएम
राजनीतिक दल विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंः जोगदंडे