देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल द्वारा उत्तराखंड राज्य आंदोलन की अग्रणीय महिला नेत्री स्व० भुवनेश्वरी घिल्ड़ियाल को उनके निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुये याद किया। इस अवसर पर स्व० भुवनेश्वरी घिल्डियाल के योगदान पर सुनील ध्यानी ने कहा कि उनके निधन से सभी शोकाकुल है। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभायी। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन की एक स्तंभ रही हैं। श्रद्धांजलि सभा में लताफत हुसैन, बहादुर सिंह रावत, राजेन्द्र बिष्ट, किरन रावत कश्यप, सीमा रावत, मीनाक्षी सिंह, सागर, खालिक अहमद, विनीत सकलानी, कमल कांत, सचिन नौटियाल, पारस नौटियाल आदि शामिल हुए।
राज्य आंदोलकारी भुवनेश्वरी घिल्ड़ियाल के निधन पर उक्रांद ने श्रद्धांजलि अर्पित की

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता