November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

समाजसेवी गणेश आप में शामिल,कई समर्थकों संग ली आप की सदस्यता

डोईवाला विधानसभा में आप पार्टी को करेंगे मजबूत

आज आप पार्टी प्रदेश कार्यालय में आप उपाध्यक्ष विशाल चौधरी की मौजूदगी में कई लोगों ने डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । इस दौरान प्रसिद्व समाजसेवी गणेश कुडियाल ने अपने कई समर्थकों के साथ पार्टी का दामन थामा। इन सभी को प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने टोपी और माला पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।इस दौरान आप उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने बताया कि, आप पार्टी से लोगों के जुडने का सिलसिला लगातार जारी है। आज आप पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर लोग आप में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि, आज प्रदेश की जनता मूलभूत सुविधाओं से महरुम है ,लेकिन सरकार को इससे कोई भी सरोकार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सडक,स्वास्थय,शिक्षा,बेरोजगारी जैसे मुद्दे आज भी लोगों के लिए बडी समस्या हैं। इनसे निजात दिलाने में सरकार पूरी तरह फेल हो गई है लेकिन अब आप पार्टी लोगों के लिए नई उम्मीद बनकर आई है जिसमें लोगों का विश्वास लगातार बढ रहा है।आप पार्टी में शामिल हुए गणेश कुडियाल ने कहा कि, वो कई वर्षों से समाजसेवा कर रहे हैं, और इसके साथ ही वो व्यवसायी भी हैं ,लेकिन अब उन्हें आप पार्टी में आने से एक नई मंजिल मिल चुकी है,जिससे जुडकर वो अब लोगों के सपनों को साकार करने में हर मुमकिन कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि अब उनका एक ही मकसद है आप पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाना ताकि यहां भी आने वाले समय में आप की सरकार बन सके।इस कार्यक्रम में आप उपाध्यक्ष विशाल चौधरी,संगठन मंत्री डोईवाला अशोक सेमवाल,प्रदेश सचिव भरत सिंह,महिला नेत्री डिंपल सिंह के नेतृत्व में फलेश्वर पैन्यूली,महेन्द्र सिंह,बृजेश,प्रदीप,शमशाद,रमेश शर्मा,अरुण आदि सैकडों समर्थकों ने आप की सदस्यता ग्रहण की।