November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

बाइक सवार युवक को दिनदहाड़े मारी गोली

देहरादून। जिले के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर को बाइक सवार बदमाशों ने बुलेट सवार युवक को गोली मारी दी। युवक के गोली लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच मौका देखकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास की है। डाकपत्थर पुलिस चैकी क्षेत्र के कश्यप मोहल्ले में बाइक सवार बदमाशों ने अचानक बुलेट सवार पंकज को गोली मार दी है। मौके पर मौजूद लोग इससे पहले कुछ समझ पाते बदमाश वहां से फरार हो गए।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंकज को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालांकि उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पंकज को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी की है। वहीं पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए इलाके में सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी हुई है।