November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

शंकराचार्य को धमकी भरा पत्र|शंकराचार्य बोले कोई फर्क नहीं पड़ता

हरिद्वार से बड़ी खबर है। यहां जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम को एक धमकी वाला पत्र मिला है। यह धमकी कथित रूप से तालिबान की तरफ से दी गई है। धमकी भरा यह पत्र हिंदी मे पत्र कविता के रूप में लिखा है। पत्र के अंत में लिखने वाले ने नाम की जगह तालिबान लिखा है।मामले को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा मामले में एक टीम का गठन भी किया गया है। हरिद्वार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है इसके साथ ही धमकी भरे पत्र की जांच शुरू हो गई है। मामले में जगदगुरु राज राजेश्वर आश्रम महाराज ने कहा कि धमकियों से मुझ पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है जिस तरह से मैं हिंदुत्व और राष्ट्रवाद का एजेंडा लेकर चला हूँ उसी प्रेरणा से मैं अपनी आवाज समाज में उठाता उन्हें पहले भी एक बार इस तरह की धमकी भरा पत्र मिल चुका है।