November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

स्पीकर अग्रवाल ने वीरभद्र महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

ऋषिकेश। महाशिवरात्रि के पर्व पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित वीरभद्र महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान श्री अग्रवाल ने प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना भगवान भोलेनाथ से की।
विधानसभा अध्यक्ष ने आज धर्मपत्नी शशि प्रभा अग्रवाल एवं सुपुत्र पीयूष अग्रवाल के साथ वीरभद्र महादेव मंदिर में दुग्ध अभिषेक कर विधिवत रूप से पूजा अर्चना कीद्य विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान भोलेनाथ की आराधना का महापर्व है. भगवान शिव जीवन से संकटों को हरने वाले देवाधिदेव हैं.उन्होंने कहा भोलेनाथ भक्तों पर हमेशा विशेष कृपा बरसाते हैं और उनके कष्टों को दूर करते हैं. वे हमें समस्त प्राणियों के कल्याण के लिए निरन्तर समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं। श्री अग्रवाल ने ने कामना कि  भगवान शिव की असीम कृपा सभी प्रदेशवासियों पर हमेशा बनी रहे और प्रदेश उन्नति एवं खुशहाली के पथ पर बढ़ता रहे।
उन्होंने महाशिवरात्रि के पर्व पर चंद्रेश्वर महादेव मंदिर एवं सोमेश्वर महादेव मंदिर में भी भगवान शिव की आराधना की। साथ ही परंपरागत एवं विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना कीद्य इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं से कुशल क्षेम पूछते हुए शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के कार्यकर्ता संदीप खुराना भी मौजूद थे।