November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

एक किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

ऋषिकेश। जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत मुनिकीरेती पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार कर उससे एक किलो चरस बरामद की है।
प्रदेश भर में नशा तस्करों ने लोगों को नशे की गर्त में डालकर उनका भविष्य खराब करने का काम कर दिया है। जिसे देखते हुए नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए प्रदेभर में पुलिस अभियान चला रही है। इसी कड़ी में  प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई में पुलिस टीम ने एक युवक को एक किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। युवक की गिरफ्तारी ब्रह्मानंद मोड़ के पास, मुनिकीरेती से की गई है। चरस सहित गिरफ्तार आरोपित डबल सिंह राणा पुत्र स्व. दर्शन सिंह राणा निवासी मेड तहसील बालगंगा थाना घनसाली टिहरी गढ़वाल के विरुद्ध थाना मुनिकीरेती में एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।