नयी दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जबकि गुजरात में अगले महीने वोटिंग होनी है। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और बीजेपी की तरफ जी-तोड़ मेहनत देखने को मिली है। गुजरात में अब भी प्रचार जोरों पर है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी पूरे दम-खम के साथ मैदान में हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव की तैयारियों के लिए ‘कड़ी मेहनत’ करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी इन चुनावों में विजयी होगी।
सिंह ने कहा कि राजनीति एक ऐसा पेशा है जिसमें कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता और कोई व्यक्ति इसमें सिर्फ प्रयास ही कर सकता है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
मतदाता सुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करेंः गढ़वाल आयुक्त
खेल महाकुंभ 2026ः 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चैंम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच