May 1, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

हिन्दी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 14 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

शामली। शहर के श्री जैन कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने बीएसएम स्कूल में राष्ट्रीय हिन्दी परिषद द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त कर कालेज व जनपद का नाम रोशन किया है।
राष्ट्रीय हिन्दी परिषद की ओर से शहर के बीएसएम पब्लिक स्कूल में हिन्दी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था जिसमें 14 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में जैन कन्या इंटर कालेज की छात्रा इशरा ने जूनियर वर्ग में तृतीय स्थान, प्री सीनियर वर्ग में शाहीन ने प्रथम तथा सीनियर वर्ग में इफ्फत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल जनपद बल्कि कालेज का नाम भी रोशन किया है। गुरुवार को कालेज पहुंचने पर तीनों छात्राओं को कालेज प्रबंधक वीरेन्द्र जैन, कालेज की प्रधानाचार्य रूचिता ढाका व अन्य शिक्षिकाओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।