April 26, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

स्कूल से लौट रही छात्रा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या

कांधला – शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू से अपनी साथी छात्राओं के साथ घर लौट रही 12 वी की छात्रा पर मनचले युवक ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। घटना के सूचना से पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। एसपी शामली सहित भारी पुलिस बल मौके पर पंहुचा। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया।
गांव गढीश्याम निवासी बीरा कश्यप की 17 वर्षीय बेटी सोनी गांव गंगेरू के सरदार वल्लभ भाई पटेल में 11 वी कक्षा में पढती है। बुधवार को छात्रा अपनी चचेरी बहन काजल के साथ कॉलेज मे पढने के लिये गई थी। देर शाम कॉलेज मे अवकाश होने के बाद 3ः 50 मिनट पर कॉलेज से अपने गांव लौट रही थी। परिजनों के अनुसार गांव सीमा से सटीक कब्रिस्तान के निकट ईख में घात लगाये बैठे गांव के 23 वर्षीय अमर पुत्र पहल सिंह गुर्ज्जर ने धारदार हथियार से छात्रा सोनी पर कई हमले करते हुए हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मृतका छात्रा की साथी छात्राओं ने परिजनों व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। घटना सूचना गांव मे आग की तरह फैल गई। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पंहुच गये। पुलिस को मामले की सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। गांव में छात्रा की हत्या सूचना से जनपद पुलिस में भी हड़कम्प मच गया। सूचना के बाद एसपी शामली डॉक्टर अजयपाल शर्मा भी मौके पर पंहुच गये। एसपी शामली ने छात्रा के घर जाकर परिजनों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की और परिजनों को हर सम्भव आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने का आश्वासन दिया। एसपी शामली ने थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी चौधरी को घटना के सम्बन्ध मे टीम गठित कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने का आदेश दिया। पुलिस ने शव का पंचानामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना को लेकर गांव में गहरा तनाव बना हुआ है। घटना को लेकर गांव भारी पुलिस बल तैनात किया गया। घटना के सम्बन्ध में एसपी शामली डॉक्टर अजयपाल शर्मा का कहना है कि गांव धारदार हथियार से छात्रा की हत्या हुई है। पुलिस मामले की जांच शीघ्र घटना का खुलासा करेगी आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। समाचार लिखे जाने तक घटना के सम्बन्ध में कोई तहरीर नही दी गई है।