September 24, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजेता बनी टीम का सम्मान

शामली/कांधला- विकास खंड कांधला के उच्च प्राथमिक विद्यालय डांगरौल मे न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त छात्रों की ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।प्रतियोगिता का उद्दघाटन खंड शिक्षा अधिकारी डा. बिजेन्द्र कुमार बालियान द्वारा फीता काटकर किया गया ।प्राथमिक स्तरीय 50 मीटर दौड़ मे बालक वर्ग मे सादिक खंदरावली प्रथम ,100 मीटर दौड़ मे दीपक भारसी प्रथम,200मीटर दौड़ मे राहुल गंगेरू प्रथम,400 मीटर दौड़ मे इकरार गंगेरू प्रथम स्थान पर रहे ।खो खो मे भारसी व लम्बी कूद मे सादिक खंदरावली प्रथम स्थान पर रहे ।जूनियर स्तरीय बालिका वर्ग मे 100मीटर दौड़ मे काजल भारसी प्रथम,200मीटर दौड़ मे निधि भारसी प्रथम,400मीटर दौड़ मे शिवानी भभीसा प्रथम ,600 मीटर दौड़ मे शिवानी भारसी प्रथम स्थान पर रहे ।लंबी कूद मे नेहा लिसाढ व ऊँची कूद मे ज्योति डांगरौल प्रथम स्थान पर रहे ।कबड्डी मे गंगेरू व खो खो मे भारसी प्रथम स्थान पर रहे ।सांस्कृतिक कार्यक्रम मे गंगेरू व लोकगीत मे भभीसा प्रथम स्थान पर रहे ।प्रतियोगिता मे विजयी छात्र व छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी डा.बिजेंदर बालियान व अन्य सम्मानित अध्यापकों द्वारा पुरस्कार वितरित किए गये ।इस अवसर पर प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रभारी अध्यापक मनोज कुमार व उनकी टीम को बधाई दी गयी ।उन्होंने बच्चों को भविष्य मे इसी प्रकार मेहनत करने व आगे बढने के बारे मे बताया।