देहरादून। शनिवार प्रातः 6.30 बजे ऑपरेशन अजय के अन्तर्गत इजराइल से भारत सरकार द्वारा दूसरे विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापिस लाया गया। इसमें उत्तराखंड की एक नागरिक सोभिका परिमार को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया। सुश्री परमार देहरादून की रहने वाली हंै और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में उनका ससुराल है। अपने सकुशल वापिस आने के बाद वह अपने परिवार के साथ अपने ससुराल मेरठ के लिए चली गई और सरकार को धन्यवाद कहा।
ऑपरेशन अजय के अंतर्गत भारतीय नागरिकों को इजराइल से स्वदेश लाने का सिलसिला जारी

More Stories
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
चार दशक से 440 परिवारों को नहीं मिला जमीन का मालिकाना हक
12 नवंबर से शुरू होगी शीतकालीन चारधाम यात्रा