April 24, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

उपराष्ट्रपति 26 अक्टूबर से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर

देहरादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं डॉ. सुदेश धनखड़ 26 और 27 अक्टूबर को उत्तरखंड की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य में उनकी यह पहली यात्रा होगी।
श्री धनखड़ पहले 26 अक्टूबर को गंगोत्री जायेंगे और फिर अगले दिन वे केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के दर्शन भी करेंगे। इसके पश्चात 27 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित कंट्री लेड इनिशिएटिव (सी एल आई) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। अपनी इस यात्रा में उनका देहरादून राजभवन जाने का भी कार्यक्रम है।