देहरादून। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के उतराखंड भ्रमण के दौरान यमुनोत्री क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने उनसे जीटीसी हेलिपेड मे भेंट कर उनका स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने उप राष्ट्रपति को गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की सुखद यात्रा की बधाई देते हुए उन्हे अगली यात्रा के दौरान सपरिवार यमुनोत्री धाम आने का भी न्यौता दिया। यात्रा से अभिभूत उप राष्ट्रपति ने उन्हे यमुनोत्री धाम आने का अश्वासन दिया। इस दौरान विधायक पुरोला दुर्गापाल सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद थे।
उपराष्ट्रपति से मिला यमुनोत्री क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल, धाम मे आने का दिया न्योता

More Stories
देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल
जनता भी व्यवस्था में बने सहभागी, समस्याओं की फोटो व लोकेशन डीआईपीआर देहरादून के फेसबुक, इंस्टाग्राम पेज पर करें टैगः डीएम
विज्ञान के साथ पारंपरिक ज्ञान का समावेश जरूरी