September 3, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

भाजपा किसान मोर्चा ने की गोवर्धन पूजा

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा उत्तराखंड जोगिंदर सिंह पुंडीर के द्वारा अपने आवास कांवली रोड देहरादून में किया गया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर यात्रानंद गिरी, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, राज्य मंत्री कैलाश पंत, कैंट विधायक सविता कपूर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।