हरिद्वार। भारतीय जनता पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीआईपी घाट पर अपनी बुआ का अस्थि विसर्जन किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मनगरी में पहुंचे थे। निजी कार्यक्रम के चलते उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से दूरी बनाए रखी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में रात्रि विश्राम किया। उनकी बुआ गंगा देवी का सोमवार को हो निधन हो गया था। वह हिमाचल के कुल्लू में रह रहीं थीं। जेपी नड्डा का विशेष लगाव शांतिकुंज से रहा। इसके चलते वह उनकी अस्थियां लेकर पहुंचे।
बुधवार को देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में विधि-विधान से तर्पण कार्यक्रम हुआ। हरकी पैड़ी क्षेत्र के घाट पर उन्होंने अस्थि विसर्जन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा भाजपा प्रदेश महामंत्री और परिवार के करीब 10 सदस्य भी मौजूद रहे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया बुआ का अस्थि विसर्जन

More Stories
26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र
मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा
उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील