देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हंस फाउंडेशन की संस्थापक माताश्री मंगल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने माता मंगला का विलासपुर कांडली में विद्यालय भवन निर्माण के लिए 55 लाख की धनराशि की स्वीकृति तथा माता मंगला द्वारा विद्यालय भवन निर्माण के लिए शीघ्र धनराशि जारी करने के आश्वासन पर मंत्री गणेश जोशी ने उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा हंस फाउंडेशन द्वारा समय समय पर प्रदेश में कई सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाता रहा है। विदित हो कि रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी माताश्री मंगला से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पहुँचे थे।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने माताश्री मंगला से की भेंट

More Stories
एसआईआर को सफल बनाने को मंडलायुक्त ने जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
लेखक गाँव से चलेगी प्रकृति की पाठशाला
मुख्यमंत्री धामी ने 180 नेचर गाइडों को रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र मिलने पर दी बधाई