September 23, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

क्रसमस त्यौहार के दिन को प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिन के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाता है: प्रीतम सिंह

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने स्नेहा पब्लिक स्कूल गोविन्दगढ़ में क्रिसमस के उपलक्ष में आयेाजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

इस मौके पर संबोधित करते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि दिसम्बर माह की 25 तारीख को मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार होली, दीपावली, व ईद की भंाति खुशियों भरा त्योहार है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि क्रसमस त्यौहार के दिन को प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिन के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जीसस क्राइस्ट एक महान व्यक्ति थे और उन्होंने समाज को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने दुनिया के लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया था। यह त्यौहार विश्वभर में फैले ईसा मसीह के करोड़ों अनुयायियों के लिए पवित्रता का संदेश लाता है तथा उनके बताये मार्गों व उच्च आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करता है। ईसा मसीह संसार के दीन दुखियों का दुःख दूर करने तथा ईश्वर के वास्तविक स्वरूप को दूसरों के समक्ष प्रकट करने हेतु अवतरित माना जाता है। उन्होंने अपने उपदेशों के माध्यम से संसार में व्याप्त अंध विश्वास, अज्ञानता को दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने सादा जीवन व्यतीत करते हुए जो उच्च आदर्श इस संसाद के सम्ममुख रखे हैं वे आज भी अनुकरणीय हैं तथा चिर काल तक अनुकरणीय रहेंगे।

क्रिसमस का त्यौहार सभी हृदयों को पवित्रता के भाव से ओत-प्रोत करता है और हमें प्रेरित करता है कि अनेक कठिनाईयों का सामना करने परभी हमें सन्मार्ग का त्याग नहीं करना चाहिए तथा दूसरों को भी पवित्रता का मार्ग प्रशस्त करने के लिए यथा संभव सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड दिया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना द्वारा बेस्ट रिफार्म अवार्ड दिया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुबर्द्धन, सुभाष कुमार, डाॅ0 अष्वनी कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री विजय सारस्वत,  डाॅ0 हरि राव, पास्टर हेमन्त गुरूंग, पास्टर बाबू भाई, पास्टर जे.पी. सिंह प्रदेश कांग्रेस सचिव गिरीश पुनेड़ा, महन्त विनय सारस्वत, अर्जुन कुमार, दीवान सिंह तोमर आदि उपस्थित थे।