April 27, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

किशोरियों को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी की जमकर धुनाई

शामली- किशोरियों को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी व्यक्ति को नागरिकों को रंगे हाथों दबोच लिया। नागरिकों ने आरोपी व्यक्ति की जमकर धुनाई करने के बाद कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। गत दिवस भी आरोपी युवक झिंझाना रोड स्थित नहर पुल से किशोरी को छोडकर मौके से फरार हो गया था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला बरखंडी रोड से आये दिन किशोरियों को बहला फुसलाकर ले जाने वाले एक व्यक्ति को नागरिकों ने शुक्रवार को रंगे हाथों दबोच लिया। नागरिकों ने आरोपी व्यक्ति की जमकर धुनाई करने के बाद कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। नागरिकों ने बताया कि आरोपी व्यक्ति आये दिन मौहल्ले के छोटी बच्चियों को बहला फुसलाकर िंझंझाना रोड स्थित नहर के निकट ले जाता है और वहां जंगल में किशोरियों के साथ दुष्कर्म करता है। गत गुरूवार को मौहल्ले के ही टीटू ने आरोपी व्यक्ति का पीछा कर उसको रंगे हाथों दबोचने का प्रयास किया था, लेकिन आरोपी व्यक्ति मौके से किशोरी को छोडकर फरार हो गया था। शुक्रवार को भी आरोपी ने किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन मौहल्लेवासियों ने उसको रंगे हाथों दबोच लिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी व्यक्ति ने अपना नाम राखा पुत्र सूरिया निवासी बरखंडी बताया है। मौहल्लेवासियों ने आरोपी के खिलाफ कडी कार्यवाही किये जाने की मांग की है। रिपोर्ट- नदीम अहमद