देहरादून। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके लोकसभा स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. निशंक ने अपनी कृतियाँ “पेशावर के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली“ एवं “संसार कायरों के लिए नहीं“ सप्रेम भेंट कीं। भेंट के दौरान देशहित, शिक्षा, संस्कृति तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। डॉ. निशंक ने गृहमंत्री जी के मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा इसे अत्यंत प्रेरणादायी बताया।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. ‘निशंक’ ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की भेंट

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा
कुंभ मेला तैयारीः मेला प्रशासन ने विधायक के साथ स्वर्गाश्रम क्षेत्र का भ्रमण कर घाटों का लिया जायजा