May 26, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

एसिड फेंकने वाला आरोपी, दिल्‍ली से गिरफ्तार

पिथौरागढ़ : गत 19 दिसंबर को एक महिला पर एसिड डालने वाले आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतबल है कि 19 दिसंबर को गुड्डू उर्फ हासन पुत्र साबिर निवासी कबीर खा निकट वेलोवाला पीलीभीत (यूपी) हाल निवासी लिनथ्यूडा ने एक महिला पर एसिड डाल दिया। महिला का चेहरा और पेट 25 फीसद झुलस गए थे। इस घटना के बाद गुड्डू भाग गया था। पुलिस उसको खोज रही थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया और पिथौरागढ़ लेकर आई। आरोपी गुड्डू ने बताया कि महिला पहले पति का साथ छोड़कर उसके पास रही थी। बीते माहीने वापस पिथौरागढ़ अपने पति के साथ आकर रहने लगी थी।