April 23, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

69वां गणतंत्र दिवस: प्रदेश भर में शान से फहरा तिरंगा, गूंजे आजादी के तराने

भव्य परेड, पारम्परिक लोकनृत्य और उत्साहवर्धक झांकियों के साथ उत्तर प्रदेश में आज 69वां गणतंत्र दिवस हषोर्ल्लास तथा पारम्परिक ढंग से मनाया गया।लखनऊ में विधान भवन के सामने राज्यपाल राम नाईक ने तिरंगा फहराया। परेड की सलामी ली और झांकियों का अवलोकन किया। स्कूली बच्चों ने आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम किये। उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल के बच्चों की परेड ने लोगों का मन मोह लिया।

राज्य की पुलिस और पीएसी जवानों की परेड ने प्रदेशवासियों के मन में सुरक्षा की भावना पैदा की। कदमताल करते हुए बढ़ रहे जवानों का स्वागत लोगों ने तालियां बजाकर की। ब्वायज एंग्लो, अमीनाबाद इण्टर कालेज, सीएमएस, लखनऊ पब्लिक और सेंट जोजेफ स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन कर सैनिकों ने देश की रक्षा के लिये जनता को आश्वस्त रहने का संदेश दिया। राज्यपाल राम नाईक ने सैनिकों की सलामी ली। सलामी लेते समय उनके चेहरे पर जोशोखरोश देखा गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उप मुख्यमंत्री डा० दिनेश शमार् समेत कई मंत्री मौजूद थे।

सुबह से ही सड़कों पर लोगों का उल्लास देखते ही बन रहा था। तिरंगे गुब्बारे और झंडो की बिक्री बढ़ गयी। विधान भवन के सामने से दस से अधिक झांकियां निकलीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान की झांकी की लोगों ने सराहना की। सूचना विभाग की झांकी भी सराही गयी। काशी विश्वनाथ मंदिर और कुम्भ मेले पर बनायी गयी झांकी ने लोगों का मन मोह लिया।