लॉस एंजिलिस। भारतीय कलाकार शशि कपूर और श्रीदेवी को 90वें अकादमी पुरस्कार समारोह में याद किया गया। ऑस्कर समारोह के स्मृति खंड में दोनों कलाकारों को श्रद्धांजलि दी गई। बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता शशि कपूर ने फिल्म ‘द हाउसहोल्डर’, ‘शेक्सपियर वल्लाह’ , ‘द गुरु’ , ‘बाम्बे टॉकी’ और ‘इन कस्टडी’ के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति हासिल की थी।
पिछले साल चार दिसंबर को मुंबई में अभिनेता का निधन हो गया था। वहीं, पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी का दुबई में 24 फरवरी को अचानक निधन हो गया था। भारतीय अभिनेताओं के अलावा जेम्स बॉन्ड अभिनेता रॉजर मूरे, मैरी गोल्डबर्ग और जोहान जोहानसन, जॉन हेअर्द और सैम शेफर्ड को भी श्रद्धांजलि दी गई।

More Stories
प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक केसी बोकाड़िया ने सतपाल महाराज से की मुलाकात
बिग बॉस’ के घर से बाहर हुए सिद्धार्थ शुक्ला ,शहनाज गिल का हुआ रो-रो कर बुरा हाल
रणबीर कपूर से दीपिका पादुकोण तक, पर्दे से गायब रहे ये बड़े स्टार्स