प्रेम प्रसंग के चलते युवती के साथ घर से भागी विवाहिता, किया चौंकाने वाला खुलासा
उधमसिंह नगर के एक गांव में एक युवती विवाहिता के साथ घर से भाग निकली। दरअसल, युवती का उसी गांव की एक महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। चार दिन पूर्व दोनों घर से फरार हो गए थे।महिला के पति की गुमशुदगी की तहरीर के बाद पुलिस ने दोनों को हरियाणा से बरामद किया। युवती को उसके परिजन अपने साथ घर ले गए जबकि विवाहिता को पुलिस ने कोतवाली में महिला पुलिस की सुपुर्दगी में भेज दिया। शुक्रवार को विवाहिता अपने भाई के साथ मायके गई। शनिवार सुबह वह अचानक मायके से गायब हो गई। उसके पति ने शक्तिफार्म पुलिस चौकी में गुमशुदगी की तहरीर देकर पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई।

More Stories
जसपाल राणा के निधन पर संवेदनाएं प्रकट करने उनके आवास पहुंचे मंत्री जोशी, परिजनों से मुलाकात की
बुक्सा जनजाति की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्रः सुबोध उनियाल
भाजपा पीड़ित परिवार के साथ, नहीं बख्शे जायेंगे कार्यकर्ता के हत्यारेः भट्ट