April 23, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

पी0आर0एस0आई0, देहरादून चैप्टर के नये अध्यक्ष बने अमित पोखरियाल 

देहरादून। पब्लिक रिलशन सोसायटी आॅफ इण्डिया देहराूदन चैप्टर की वार्षिक बैठक का आयोजन होटल पैसेफिक देहरादून में किया गया जिसमें देहरादून चैप्टर के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने बैठक कर सर्वसम्मति से अमित पोखरियाल को देहरादून चैप्टर का अध्यक्ष चुना। नये अध्यक्ष अमित पोखरियाल ने पी0आर0एस0आई0 की कार्ययोजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया व आशा जताई कि वह और नवनिर्मित कार्यकारिणी जनसम्पर्क के माध्यम से उत्तराखण्ड को नई पहचान दिलायेंगे। नयी कार्यकारिणी में इसके अतिरिक्त राकेश डोभाल को संयुक्त सचिव, आकाश शर्मा, महश खंकरियाल को विशेष सदस्य नियुक्त किया गया है। पूर्व अध्यक्ष विमल डबराल एवं अनिल वर्मा को नशनल काउन्सिल का सदस्य बनाया गया। अन्य पदों पर पूर्व सदस्यों को ही उनके वर्तमान पदों पर ही सर्वसम्मति से चुना गया। सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने अमित पोखरियाल और नवनिर्मित पदाधिकारियों को बधाई दी व कहा कि नये अध्यक्ष पी0आर0एस0आई0 का दायरा बढ़ायेगे, ऐसा उनको विश्वास है।
अमित पोखरियाल वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिशद, देहरादून में प्रबन्धक जनसम्पर्क के पद पर कार्यरत् हैं। वर्ष 2007 से 2009 तक तत्कालीन मंत्री, चिकित्सा, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तराखण्ड सरकार के साथ जनसम्पर्क, मीडिया, प्रेस इत्यादि कार्यों का सफलतापूर्वक निवर्हन किया गया। वर्ष 2009 से 2011 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड के साथ जनसम्पर्क, मीडिया तथा समय-समय पर तत्कालीन मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये कार्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया गया।