November 5, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर मिठाई बांटी

देहरादून। झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू आगामी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय द जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार की घोषणा होने पर प्रदेश भाजपा जनजाति मोर्चा (उत्तराखंड) ने विकासनगर बाजार और हरबर्टपुर बाजार में मिठाईयां बांटकर सभी को बधाइयां व शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष, नगर पालिका सदस्य कृष्णा तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य गीताराम तोमर, प्रदेश जनजाति मोर्चा महामंत्री राजवीर राठौर, जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यालय प्रभारी बिशन दत्त शर्मा, जनजाति मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नरेश रावत, मंडल अध्यक्ष कालसी भगत सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष विकासनगर चंचल सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमित्रा चौहान, पूनम चौहान, दीपिका जोशी, सुमित्रा भट्ट,सुमन शर्मा अजीत तोमर व विशिष्ट जन उपस्थित रहे।