नैनीताल। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी जनहित संस्था द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय वैभरली कम्पाउण्ड मल्लीताल, नैनीताल में अध्ययनरत बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए जागरूकता अभियान तथा उनका उत्साहवर्धन हेतु एक सामान्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सुरेन्द्र चैधरी द्वारा छात्र-छात्राओं के मध्य भगयशाली छात्र का चयन क्वीज के माध्यम से कराया गया, जिसमें विद्यालय का छात्र मानवीक पुत्र मेघा भगयशाली विजेता चयनीत हुआ। जिसके बाद अध्यक्ष सुरेन्द्र चैधरी द्वारा भागयशाली छात्र को 1000 रुपए की नकद धनराशि प्रदान की गई। इसके अलावा विद्यालय शिक्षक समुदाय को बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उत्कृष्ट सेवाए देने का आग्रह किया गया। इसके साथ ही सुरेन्द्र चैधरी अध्यक्ष द्वारा विद्यालय में सेवा दे रही आँगनवाड़ी कार्यकर्ती भगवती आर्या को उनके उपचार के लिए संस्था की ओर से 20,000.00 की आर्थिक सहायता का चैक वितरित किया गया। इसके अलावा विद्यालय में कार्यरत भोजनमाता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिका को संस्था अध्यक्ष द्वारा उनकी सेवाओं को देखते हुए दीपावली के उपलक्ष्य में एक-एक साड़ी उपहार स्वरूप वितरित की गई। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक जगमोहन बिष्ट, अध्यक्ष सुरेन्द्र चैधरी, महासचिव अशोक साह, कोषाध्यक्ष महेश चन्द्र आर्या, मिडिया प्रभारी जी0के0ए गौरव बब्बी, प्रमोद सहदेवा, भुवन कुमार, महेश चन्द्र पाठक के अलावा संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे। विद्यालय के शिक्षक स्टाफ में निखिल, अन्जुम, पुष्पा बिष्ट, केवल चन्द्र भट्ट व समस्त स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
News Portal

More Stories
चार दशक से 440 परिवारों को नहीं मिला जमीन का मालिकाना हक
12 नवंबर से शुरू होगी शीतकालीन चारधाम यात्रा
सिद्धचक्र महामंडल विधान से गूंजा जैन भवन