देहरादून। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देहरादून गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश की उन्नति और राज्य वासियों की सुख समृद्धि की कमाना भी की। मंत्री गणेश जोशी ने कहा शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा भगवान शिव एक ऐसे देवता हैं, जो बहुत शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा पुराणों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। माना जाता है यह दिन आध्यात्मिक शक्ति और ऊर्जा प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण और प्राकृतिक ऊर्जा का विशेष लाभकारी भी प्रवाह होता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समस्त प्रदेशवासियों को महा शिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर महत कृष्णा गिरी महाराज, दिगम्बर भरत गिरी सिकन्दर आदि उपस्थित रहे।
मंत्री जोशी ने टपकेश्वर मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

More Stories
मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील
मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारीः मुख्यमंत्री