देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने ‘ईद-उल-फितर’ के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस पावन पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि ‘ईद-उल-फितर’ प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करता है। राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश में विभिन्न धर्मों और समुदायों द्वारा मनाए जाने वाले त्योहार हमें आपस में एकजुट होकर, एक-दूसरे की खुशियों में सहभागी बनने का अवसर प्रदान करने के साथ ही समाज में आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को प्रबल करते हैं। राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर इस पर्व को हर्ष, उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं।
News Portal

More Stories
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की