June 15, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

जिला बार संघ के विभिन्न पदों पर हुए 32 नामांकन, मतदान 7 अप्रैल को

(पवन कुमार अग्रवाल द्वारा)
उरई (जालौन)। जिला बार संघ, जनपद जालौन के विभिन्न पदों पर चुनाव का आगाज़ हो चुका है जिसमें विभिन्न पदों हेतु कुल 32 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष व प्रख्यात फौजदारी अधिवक्ता प्रद्युम्न श्रीवास्तव ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि कुल 22 पदों पर आगामी 7 अप्रैल को मतदान सम्पन्न होगा। अध्यक्ष के प्रतिष्ठित पद पर वीरेन्द्र चतुर्वेदी, करन सिंह राजपूत एवं रमेश चंद्र विश्वकर्मा के मध्य त्रिकोणीय मुकाबला है जबकि महासचिव पद पर अवध कुमार शर्मा, राघवेन्द्र सिंह गुर्जर एवं शमी कुमार दुबे द्वारा नामांकन कराया गया है। सर्वाधिक चार प्रत्याशी संयुक्त सचिव पद पर हैं जबकि कलैक्ट्रेट प्रभारी के पद पर अवधेश निरंजन एवं शिवकान्त पाठक के मध्य सीधा मुकाबला है वहीं कोषाध्यक्ष पद पर भी चन्द्रशेखर दीक्षित एवं सच्चिदानंद श्रीवास्तव के मध्य आमने सामने का मुकाबला है।