April 26, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

पुलिस आफीसर पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के एक पुलिस आफीसर पर एक महिला पत्रकार ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए सरोजनी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के मुताबिक जे0एन0यू0 के शिक्षकों व छात्रों के प्रदर्शन को एक अंग्रेजी अख़बार की महिला पत्रकार कवर करने गईं थी। उनके मुताबिक दिल्ली कैन्ट के थाना प्रभारी ने पहले उसे हटाने की कोशिश की, जिस पर उसने बताया कि वह मीडिया से हैं, तो वह चले गये। कुछ देर बाद वह वापस आये और महिला पत्रकार की छाती पर हाथ मारते हुए धक्का दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्चाधिकारियों ने महिला पर दबाव बनाकर शिकायत वापस लेने को कहा, परन्तु शिकायत पर अडिग रहने पर पुलिस ने वीडियो फुटेज की जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।